सिल्क स्मिता के किरदार पर बनी फिल्म डर्टी पिक्चर के म्यूजिक रिलीज के मौके पर विद्या बालन खुद को रोक न पाई और झूम उठी। फिल्म के लोकप्रिय गाने ओ ला ला के धुन पर विद्या के पैर थिरक उठे। समारोह में बालन ने फिल्म में अपने सिल्क स्मिता के किरदार की तरह ही कपड़े पहने थे। इस गाने पर नृत्य के साथ विद्या ने म्यूजिक रिलीज के कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। फिल्म में विद्या 80 के दशक की दक्षिण भारतीय फिल्मों की सेक्स सिम्बल समझी जाने वाली अभिनेत्री सिल्क स्मिता उर्फ विजयलक्ष्मी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी, नसीरूद्दीन शाह और तुषार कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में काम कर रहे अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा मैं फिल्म के इतिहास बनाने की कामना करता हूं।
Saturday, November 5, 2011
Friday, November 4, 2011
बट, आसिफ और आमिर को मिली कैद की सजा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी बट, आसिफ और आमिर पर काफी समय से स्पाट फिक्सिंग मामले में दोषी पाया गया है उन्हें आज लंदन की अदालत ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पाक टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट को ढाई साल, पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को एक साल और मोहम्मद आमिर को छह माह की कैद की सजा सुनाई हैं। फिक्सर मजहर मजीद को भी दो साल आठ महीने की सजा दी है। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार है जब किसी क्रिकेटर को भ्रष्टाचार के लिए कैद की सजा सुनाई गई।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीनों क्रिकेटरों को साउथवर्क क्राउन कोर्ट में कैद की सजा के अलावा जुर्माना भी लगाया गया है। फैसला सुनने के बाद 19 साल के आमिर की आंखों में आंसू आ गए। लगभग तीन हफ्ते चली सुनवाई के बाद कड़ी सजा सुनाते हुए न्यायमूर्ति जेरेमी कुक ने सजा पाने वाले चारों लोगों से कहा कि रिआयत की अपील के बावजूद ये अपराध इतने गंभीर हैं कि जेल की सजा ही उपयुक्त होगी। अपने साथियों को भ्रष्ट करने वाले बट को इस पूरे घोटाले का सूत्रधार बताया गया।
Thursday, November 3, 2011
जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी ब्रिटनी
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर फिल्मों में अभिनय करने की योजना बना रही हैं। ब्रिटनी ने एक दशक पहले एक फिल्म ‘क्रासरोड्स’ में काम किया था और एक बार फिर ब्रिटनी अपनी एक्टिंग के जरिये अपने शुभचिंतको के दिलों में जगह बनाना चाहती हैं। उम्मीद है कि ब्रिटनी की एक्टिंग उनके फैन्स को पसंद आएगी।
वेबसाइट ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक ब्रिटनी ने कहा कि निश्चित तौर पर अगले साल मैं एक अलग रास्ता अख्तियार करने जा रही हूं। अपने आप को मैं एक अलग तरह की महिला के रूप में देखती हूं। 29 वर्षीय ब्रिटनी की आवाज के लाखों दीवाने हैं। उनकी आवाज में गज़ब की खासियत है जो सुनने वालों के लिए बहुत ही आंनदमय होती है।
Wednesday, November 2, 2011
46 साल के हुए शाहरूख
मशहूर रोमांटिक अभिनेता शाहरुख खान ने बुधवार को अपने जीवन के 46वें साल में कदम रखा है और इस खुशी के मौके पर वह अपने जन्मदिन पर कुछ खास करना चाहते हैं क्योंकि दिवाली पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘रा.वन’ दर्शकों और समीक्षकों को बेशक पसंद नहीं आई लेकिन फिर भी फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में दुनियाभर में करीब 170 करोड़ का कारोबार करके नया रिकॉर्ड बनाया है इसलिए शाहरुख न सिर्फ अपने जन्मदिन की खुशी में पार्टी दे रहे हैं बल्कि पार्टी में ‘रा.वन’ की कामयाबी का भी जश्न मना रहे हैं। उन्होंने इस दोहरी खुशी के लिए अपने खास दोस्तों को दावत भी दी है।
शाहरूख खान ने करियर में अनेकों फिल्में की हैं किसी फिल्म में वो रोमांटिक हीरो के तौर पर देखे गए तो किसी में एक विलन के रूप में दिखाई दिए। उनके कई रोल दिल को छू जाने वाले हैं जैसे आप फिल्म ‘कभी खुशी कभी ग़म’ को ले लें इस फिल्म में शाहरूख ने एक बेटे एक भाई एक पति की शानदार भूमिका निभाई है जो दर्शकों के दिलों में सीधे उतरती है।
Monday, October 31, 2011
शाहरूख की बेटी को गागा ने दिया उपहार
पॉप सिंगर लेडी गागा का दौरा अभिनेता शाहरुख खान के लिए खास रहा क्योंकि इस पॉप गायिका ने शाहरुख की बेटी को अपना धूप का चश्मा गिफ्ट में दिया। वैसे शाहरुख पहले ही बता चुके हैं कि उनकी 11 वर्षीय बेटी सुहाना गागा का संगीत और उनकी प्रशंसक है। अब उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि लेडी गागा ने मेरी बेटी के लिए मुझे अपना चश्मा दिया। इस चश्में के उपहार से सुहाना तो खुश हैं ही साथ में शाहरूख भी खुश नजर आ रहे हैं।
अभिनेता शाहरूख खान और पॉप सिंगर गागा की मुलाकात एफ1 रेस के बाद शुरू की गई पार्टी में हुई थी। जहां दोनों ने आपस में ढेर सारी बातें साझा की।यही नहीं पार्टी में पॉप सिंगर गागा के बालों को तिरंगे के रंग में रंगा देखा गया। जो गागा की खूबसूरती को चार-चांद लगा रहा था।
Saturday, October 29, 2011
गौतम-नताशा ने लिए सात जन्मों के सात फेरे
टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज गौतम गंभीर जिनके बल्ले से टीम इंडिया की जीत के लिए कई महत्वपूर्ण पारी निकली हैं उनका विवाह शुक्रवार देर शाम गुड़गांव की बाला नताशा जैन के साथ संपन्न हुआ। वेस्ट एंड ग्रींस गार्डन में आयोजित शादी समारोह में दोनों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया।
प्रिंस सूट पहने गंभीर क्रिकेट मैदान की तरह विवाह स्थल पर भी गंभीर दिख रहे थे। पिंक लहंगा चुनरी में खूबसूरत लग रही नताशा हंसकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। गंभीर की शादी में मेहमानों का आना शाम चार बजे से ही शुरू हो गया था, शाम छह बजे शादी के कार्यक्रम शुरू हुए जो रात्रि नौ बजे तक चले। फेरे लेने के बाद दूल्हा-दुल्हन मीडिया के सामने आए। उसके बाद प्रीतिभोज शुरू हुआ। इस दौरान बाराती व घराती दोनों ने आतिशबाजी का मजा लिया। नताशा गुड़गांव के सिविल लाइंस निवासी उद्योगपति रवींद्र जैन की बेटी हैं।
क्रिकेटर गौतम गंभीर के राजेंद्र नगर स्थित निवास पर शुक्रवार को बधाई देने वाले रिश्तेदारों का तांता लगा रहा, जबकि आम आदमी देर शाम तक गौतम की एक झलक भी नहीं पा सका। इससे पहले गुरुवार की रात को गौतम गंभीर ने परिवार के सदस्यों के साथ घर में जमकर भांगड़ा किया। विवाह की पूर्व रात्रि पर दस ढोल वाले बुलाए गए थे। इन्होंने रात दस बजे से शुक्रवार तड़के पांच बजे तक ढोल बजाया। इसकी थाप पर गौतम के अलावा उनके परिवार के सदस्य जमकर थिरके। गौतम के घर पर समस्त कार्य उनके मामा और नजदीकी दोस्त ही कर रहे थे।
इस दौरान गौतम की बहन एकता अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खड़े होकर आने वाली महिलाओं का स्वागत कर रही थीं। गौतम शुक्रवार को शाम पांच बजे अपने निवास से फूलों से सजी बीएमडब्ल्यू गाड़ी में बैठकर दिल्ली रोड, गुड़गांव स्थित वेस्टर्न ग्रीन फॉर्म हाउस पहुंचे।
Thursday, October 27, 2011
नैन में बसा नैनीताल
प्रकृति ने धरती पर हर जगह अपनी खूबसूरती की छठा बिखेरी है कहीं वन कहीं झरने तो कहीं आसमां को छूती पर्वतों की चोटियां कहीं ताल तो कहीं पहाड़ो से निकलती मीठे-मीठे पानी की नदियां। जिसको देख मन को बड़ा सुकून मिलता है।
अगर आपका मन ऐसा ही नजारा देखने को कर रहा है तो आप भारत के उत्तराखंड में स्थित हिल स्टेशन ‘नैनीताल’ के रोमांच का मज़ा उठा सकते हैं। यहां आपको गगनचुंभी पर्वतों की चोटियां, झरने, नदियां, बांध, जंगल, म्यूज़ियम आदि देखने को मिलेंगे जो अपने आप में एक उत्कृष्ट प्रकृति की कलाकृति है। जिसे देख आप अपने दिमाग में चल रही हजारों परेशानियों से दूर होकर यहां के मौसम और रोमांच का मज़ा उठा सकते हैं।
यहां पर पर्वतों की चोटियां आपको यह सोचने पर मजबूर कर देंगी कि इस तरह की कारीगरी प्रकृति ने कैसे की होगी कैसे इन झरनों का पानी इतना शीतल और स्वच्छ है ? यहां के वातावरण देख दिल-दिमाग को असीम शांति प्राप्त होती है। यहां के ताल अपने अंदर बड़ी खूबसूरती लिए हुए हैं जोकि प्रर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन तालों की सुंदरता लाजवाब है।
यहां अनेकों ताल हैं इनमें से एक भीम ताल है जो यहां की खूबसूरती को चार-चांद लगाता है। ताल पर प्रर्यटकों की भारी भीड़ को देखा जा सकता है। जो यहां के वातावरण को और भी खूबसूरत बनाता है।
सही मायनों में कहा जाए तो आपके तन-मन और आत्मा को गदगद कर देने वाले नैनीताल के नज़ारे आपको हमेशा अपने खुशनुमा वातावरण और यहां की खूबसूरती की याद दिलाते रहेंगे और हमेशा आपके स्वागत के लिए तैयार रहेंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)








