Saturday, September 10, 2011

फ्रेंक रैहेरिनोजी के साथ समय बिता रही सीफ्रायड


अभिनेत्री अमांडा सीफ्रायड
इन दिनों खेल उद्यमी फ्रेंक रैहेरिनोजी के साथ समय बिता रही हैं। वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक सीफ्रायड का हाल ही में रेयान फिलिप से अलगाव हुआ था। उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी ओपन में फ्रेंक के साथ टेनिस का मजा लेते देखा गया था। दोनों सार्वजनिक स्थल पर भी एक-दूसरे के बहुत नजदीकी दिख रहे थे। एक सूत्र का कहना है कि दोनों साथ में बहुत अच्छे दिख रहे थे और ऐसा लगता था कि उनके बीच जरूर कुछ चल रहा है।

Thursday, August 25, 2011

केट को मछलियों से लगता है डर

(लंदन) जी हां सुपरमॉडल केट मॉस को मछलियों से डर लगता है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने अपना स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण बीच में ही छोड़ दिया। 

आजकल केट फ्रांस में अपने पति जैमी हिंस के साथ छुट्टियां बिताने में मशगूल हैं। उनके साथ उनके मित्र भी वहां मौजूद हैं। केट स्कूबा डाइविंग का औपचारिक प्रशिक्षण लेने के लिए बहुत उत्साहित थीं लेकिन मछलियों से डर की वजह से वह ऐसा नहीं कर सकीं। 

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक केट के एक मित्र ने बताया कि वह प्रशिक्षण की कुछ कक्षाओं में शामिल हुई थीं लेकिन बाद में उन्होंने मछलियों के डर से उसे बीच में ही छोड़ दिया।

Monday, August 1, 2011

रहमत, इबादत व बरक़त का महीना ‘रमज़ान’


लो आ गया अल्लाह की रहमतों व बरकतों का महीना, अंधेरे से उजाले में होने का महीना रमजान का मुबारक महीना आ गया है। रमजान का मुबारक महीना अल्लाह की रहमतों से भरा है इस महीने में मुसलमान इबादत करते हैं और रोज़े रखते हैं। बुरे कामों से दूरी बनाये रखते हैं और अल्लाह से दुआ करते हैं की हर बुराई से हमें निजात दिलाये और इस दिल को नेक बनाने की तोफीक अता फरमाए आमीन।

सहरी का ऐलान होते ही घरों में रोजा रखने वालों के लिए खाना परोसा जाता है सहरी के वक्त खासतोर पर खाने में खजला व फेनी का उपयोग किया जाता है और जब सहरी का वक्त खत्म हो जाता है तो खाना-पीना रोक दिया जाता है उसके बाद रोजेदार अपनी तशरीफ़ मस्जिदों की तरफ ले जाते हैं और अल्लाह की शान में नमाज़ अदा करते हैं।

रोज़ा अफ्तार के लिए घरों में फलों की चाट व आलू, प्याज और अन्य सब्जियों की पकोड़ियाँ अफ्तार के लिए तैयार की जाती हैं। रोज़ा अफ्तार के वक्त रोजेदार दस्तरखान पर रोज़ा खोलने के लिए साथ बैठते हैं और अफ्तार से पहले अल्लाह से दुआ करते हैं। दुआ करने के बाद सभी मस्जिद से हो रहे ऐलान को सुनकर अपना रोज़ा अफ्तार करते हैं व उसके तुरंत बाद नमाज़ के लिए मस्जिद की ओर रवाना हो जाते हैं।

अल्लाह की इबादत के लिए सभी ईशा की नमाज़ के बाद 20 रक़ात तरावीह पड़ते हैं जिसमे कुरान पाक की आयतों का जिक्र होता है।

रमजान का महीना बड़ी बरकतों वाला है बेशक अल्लाह की रहमतों की बारिश इस महीनें में खूब बरसती है।

Saturday, July 30, 2011

निकी मिनाज पर लगा सेक्सी डांस करने पर जुर्माना


पॉप डांसर निकी मिनाज ने अपने शोज में लोगों के सामने इतना भद्दा और सेक्सी डांस किया कि उन पर पुलिस को फाइन करना पड़ा। निकी एक प्रोग्राम में अपना जौहर दिखाने आई तो थी, पर लेने के देने पड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, वीक एंड पर जमैका के लोगों ने कैथरिन हॉल कॉम्पलेक्स में एक प्रोग्राम रखा था। 

इस में निकी को अपना जलवा बिखेरना था। यहां डांस के नाम पर फुहरता पेश करने पर पुलिस ने उन पर जुर्माना ठोक दिया। 

अब उनको 1000 यूएस डॉलर बतौर जुर्माना भरना पड़ेगा।

Thursday, July 28, 2011

‘दाल में कुछ काला है’ में दिखेंगी वीना की अदाऐं


‘बिग बॉस-4’ में अपनी अदाओं के जलवो से दर्शकों को लुभाने वाली पाक एक्ट्रेस वीना मलिक रियलटी शो के बाद अब बॉलीवुड की फिल्मों में जगह बनाना चाहती हैं। लेकिन इस मामले में वीना कुछ और ही सोच रखती हैं। उनका कहना है कि वह महिला केंद्रित फिल्मों में सशक्त रोल करने की इक्छुक है।

वीना किसी बड़े स्टार के साथ काम नहीं करना चाहती, क्योंकि उनके सामने उनका किरदार बिल्कुल फीका नजर आ सकता है। इस वजह से वीना ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के तौर पर ‘दाल में कुछ काला है’ जैसी फिल्म को चुना है जिसमें कोई भी स्टार नहीं है। उनका कहना है कि बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए उन्हें शाहरूख या सलमान खान की जरूरत नहीं है।

वीना को अपने पर इतना भरोसा तो है कि उनके किरदार से फिल्म सफल हो जाए। वीना ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह भविष्य में भी ऐसी स्क्रिप्ट का चयन नहीं करेंगी जिसमें उन्हें दमदार किरदार न देकर मेल किरदार को ज्यादा दमदार दिखाया हो।

Wednesday, July 27, 2011

15 अगस्त को तेज कर देगा आपकी धड़कनें ‘केबीसी’


जी हां, फिर से दिलो पर राज करने आ रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’। इस शो में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने सवालों के माध्यम से आमजन को करोड़पति बनाने में जुट जाएंगे। केबीसी 15 अगस्त को आपके घरों में दस्तक देने को तैयार है। टेलीविजन इतिहास में इस कार्यक्रम को सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों की सूची में रखा गया है। जल्द ही आपको करोड़पति बनाने का यह अभियान शुरू होने वाला है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि गेम शो केबीसी एक बार फिर शुरू होने वाला है। केबीसी का पांचवां चरण 15 अगस्त से शुरू होगा। उन्होंने लिखा है कि परिवार के साथ इन दिनों इस बारे में विचार-विमर्श चल रहा है कि कैसे इस गेम को और रोचक बनाया जाए। इस दौरान गेम से जुड़ी पुरानी यादें भी ताजा हो रही हैं। पुराने फुटेज देख रहे हैं, अलग-अलग एपिसोडस की भावनाएं सामने आ रही हैं।

Monday, July 25, 2011


वो उजली किरन कहां देखूं,
वो बहता रंग कहां देखूं,
जब से किया चेहरे पर पर्दा,
वो चमकता चांद कहां देखूं,
मिलती नहीं यूं ही कोई ख्वाबों की परी,
जमीं देखी आसमां देखा,
अब बताओ कहां देखूं,
वो बीता हुआ पल कहां देखूं,
वो हस्ता हुआ कल कहां देखूं,
गुज़रे जिंदगी जिसके साये में,
वो ज़ुल्फों की छांव कहां देखूं,
वो फूल कहां देखूं,
वो खुशबू कहां देखूं,
जो निकले तेरी अंगड़ाई से,
वो सुबह कहां देखूं,
वो चलती फिजा कहां देखूं,
वो ठंडी हवा कहां देखूं,
जहां मिल सके आराम,
तेरे आंचल की शाम कहां देखूं,
तुझसा हसीं कहां देखूं,
तुझसा हसीं कहां देखूं...
मौ.यासीन