Saturday, September 17, 2011

इंग्लैंड दौरे पर हार ही हाथ आई


इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पांचवें और अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वर्षा से बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ इंग्लिश टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

सोफिया गार्डन्स मैदान पर शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 34 ओवरों में 241 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इंग्लैंड ने जोनाथन ट्रॉट (63), कप्तान एलिस्टर कुक (50) और जॉन बेयरस्टॉ (नाबाद 41) की शानदार पारियों की बदौलत चार विकेट पर 32.2 ओवरों में 241 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेयरस्टॉ को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया जबकि भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत सलामी बल्लेबाज कुक और क्रेग कीजवेटर ने की। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। कीजवेटर को आर. विनय कुमार ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। आउट होने से पहले कीजवेटर ने 17 गेंदों पर चार चौके की मदद से 21 रन बनाए।

कुक को विराट कोहली ने बोल्ड किया। आउट होने से पहले कुक ने 54 गेंदों पर पांच चौके लगाए। कुक ने ट्रॉट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। इयान बेल ने 21 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। रुद्रप्रताप सिंह की गेंद पर सब्स्टीट्यूड खिलाड़ी मनोज तिवारी को कैच थमाने से पहले बेल ने ट्रॉट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। इसके बाद ट्रॉट को रवींद्र जडेजा ने रुद्रप्रताप के हाथों कैच कराया। ट्रॉट ने 60 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। ऑलराउंडर रवि बोपारा (37) नाबाद लौटे। बोपारा ने 22 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया वहीं बेयरस्टॉ ने 21 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए। भारत की ओर से विनय कुमार, रुद्रप्रताप, जडे़जा और कोहली ने एक-एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए जिनमें कोहली 107 रन, राहुल द्रविड़ 69 और धौनी के नाबाद 50 रन शामिल थे। भारत की शुरुआत अच्छी रही और उसके सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल और अंजिक्य रहाणे ने सम्भलकर शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। रहाणे को जेड डर्नबाक ने स्टीवन फिन के हाथों कैच कराया। रहाणे ने 47 गेंदों पर तीन चौके लगाए। पार्थिव 19 रन के निजी योग पर ग्रीम स्वान की गेंद पर टिम ब्रेस्नन को कैच थमा बैठे। इसके बाद द्रविड़ ने कोहली के साथ मिलकर पारी को सम्भाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 170 रन जोड़े। द्रविड़ को स्वान ने बोल्ड किया। आउट होने से पहले द्रविड़ ने 79 गेंदों पर चार चौके लगाए। इसके बाद कोहली स्वान की गेंद पर हिट विकेट हो गए। कोहली ने 93 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया।

ohfM;ks ns[kus ds fy, fDyd djsa % http://www.youtube.com/watch?v=VOi1nRUdYUo  [India vs England frist ODI match hihglights]

सुरेश रैना ने धौनी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। रैना को 15 रन के निजी योग पर फिन ने ब्रेस्नन के हाथों लपकवाया। जडे़जा को खाता खोले बगैर डर्नबाक ने बोपारा के हाथों कैच कराया। धौनी ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 26 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए। रविचंद्रन अश्विन बिना खाता खोले नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से स्वान ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि डर्नबाक ने दो विकेट चटकाए वहीं फिन के खाते में एक विकेट गया।

Wednesday, September 14, 2011

वैज्ञानिकों ने की 50 रहस्यमयी गृह खोजने की घोषणा, क्या मिलेंगे एलियंस ?


एक बार फिर वैज्ञानिकों ने एलियंस की मौजूदगी की संभावना जताई है। यूरोप के अंतरिक्षविज्ञानियों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 50 नए ग्रहों की खोज की है। इनमें से 16 ग्रह पृथ्वी के ही आकार के बताऐ जा रहे हैं। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में ग्रहों के खोजे जाने की घोषणा की गई है। 

इस खोज के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि इन ग्रहों में से किसी एक पर पृथ्वी जैसा वातावरण हो सकता है जिनमें जीवन पनप सकता है। इन ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह एचडी 85512बी है जिसका द्रव्यमान पृथ्वी से 3.6 गुना है और यह पृथ्वी से 36 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इस ग्रह को सुपर अर्थ का भी नाम दिया गया है। 

शोध बताते हैं कि ब्रह्मांड में मौजूद हमारे सूर्य के जैसे आधे तारों के ग्रह हैं और उनमें से कई शनि से भी हल्के हैं। सौरमंडल से बाहर एचडी 85512बी अकेला ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन पाए जाने जैसी परिस्थितियां मौजूद हैं। ग्रहों की यह खोज चिली स्थित 11.8 फीट की ला सिला ऑब्जर्वेटरी (हाई एक्यूरेसी रेडियल वेलोसिटी प्लेनेट सर्चर-हार्प्स) से की गई। हार्प्स अब तक 376 सूर्य जैसे ग्रहों की खोज कर चुका है। इन नए ग्रहों की खोजों को अमेरिका के व्योमिंग स्थित कॉन्फ्रेंस ऑन एक्स्ट्रीम सोलर सिस्टम्स में रखा गया। 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :  http://www.youtube.com/watch?v=nIWJXnGCLyE

कॉन्फ्रेंस में 350 वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था। शोधकर्ता मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोलॉजी लीजा कालटेनेगर का कहना है कि इस खोज से नए रिहायशी ग्रहों की खोज का सिलसिला शुरू हो सकता है। सौरमंडल से बाहर ग्रह खोजने का सिलसिला 15 साल पहले शुरू हुआ था।

Saturday, September 10, 2011

फ्रेंक रैहेरिनोजी के साथ समय बिता रही सीफ्रायड


अभिनेत्री अमांडा सीफ्रायड
इन दिनों खेल उद्यमी फ्रेंक रैहेरिनोजी के साथ समय बिता रही हैं। वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक सीफ्रायड का हाल ही में रेयान फिलिप से अलगाव हुआ था। उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी ओपन में फ्रेंक के साथ टेनिस का मजा लेते देखा गया था। दोनों सार्वजनिक स्थल पर भी एक-दूसरे के बहुत नजदीकी दिख रहे थे। एक सूत्र का कहना है कि दोनों साथ में बहुत अच्छे दिख रहे थे और ऐसा लगता था कि उनके बीच जरूर कुछ चल रहा है।