Wednesday, September 14, 2011

वैज्ञानिकों ने की 50 रहस्यमयी गृह खोजने की घोषणा, क्या मिलेंगे एलियंस ?


एक बार फिर वैज्ञानिकों ने एलियंस की मौजूदगी की संभावना जताई है। यूरोप के अंतरिक्षविज्ञानियों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 50 नए ग्रहों की खोज की है। इनमें से 16 ग्रह पृथ्वी के ही आकार के बताऐ जा रहे हैं। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में ग्रहों के खोजे जाने की घोषणा की गई है। 

इस खोज के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि इन ग्रहों में से किसी एक पर पृथ्वी जैसा वातावरण हो सकता है जिनमें जीवन पनप सकता है। इन ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह एचडी 85512बी है जिसका द्रव्यमान पृथ्वी से 3.6 गुना है और यह पृथ्वी से 36 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इस ग्रह को सुपर अर्थ का भी नाम दिया गया है। 

शोध बताते हैं कि ब्रह्मांड में मौजूद हमारे सूर्य के जैसे आधे तारों के ग्रह हैं और उनमें से कई शनि से भी हल्के हैं। सौरमंडल से बाहर एचडी 85512बी अकेला ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन पाए जाने जैसी परिस्थितियां मौजूद हैं। ग्रहों की यह खोज चिली स्थित 11.8 फीट की ला सिला ऑब्जर्वेटरी (हाई एक्यूरेसी रेडियल वेलोसिटी प्लेनेट सर्चर-हार्प्स) से की गई। हार्प्स अब तक 376 सूर्य जैसे ग्रहों की खोज कर चुका है। इन नए ग्रहों की खोजों को अमेरिका के व्योमिंग स्थित कॉन्फ्रेंस ऑन एक्स्ट्रीम सोलर सिस्टम्स में रखा गया। 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :  http://www.youtube.com/watch?v=nIWJXnGCLyE

कॉन्फ्रेंस में 350 वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था। शोधकर्ता मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोलॉजी लीजा कालटेनेगर का कहना है कि इस खोज से नए रिहायशी ग्रहों की खोज का सिलसिला शुरू हो सकता है। सौरमंडल से बाहर ग्रह खोजने का सिलसिला 15 साल पहले शुरू हुआ था।

No comments:

Post a Comment